- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिवराज सिंह चौहान का...
शिवराज सिंह चौहान का ऐलान जानिए क्या है मकसद, मध्य प्रदेश में होगा यूथ महापंचायत

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार राजधानी भोपाल में यूथ महापंचायत का आयोजन करेगी। यूथ महापंचायत का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती के मौके पर इस महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
आधिकारिक तौर पर जारी किये गये स्टेटमेंट के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस महापंचायत का मकसद राज्य के उत्साहित युवाओं को चंद्रशेखर आजाद की जीवनी से परिचित कराना है। ताकि वो मध्य प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलावों को अच्छी तरह से समझ सकें।
इस बयान में कहा गया है, 'राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत प्रदेश के सभी जिलों में होगी और यूथ पंचायत से चयनित आदर्श युवा और उनके प्रेरक शामिल होंगे।
ग्रुप डिस्कशन के आधार पर चयन
इस महापंचायत में युवाओं का चयन ग्रुप डिस्कशन के आधार पर होगा। यह ग्रुप डिस्कशन सभी जिलों में 16 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग तरह के टॉपिक्स दिये जाएंगे। इसके लिए इचछुक युवा mp.mygov.in के जरिए खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। महापंचायत में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है।
इसमें परफॉमेंस के आधार पर हर जिले में टॉप करने वाले 6 युवाओं का चयन स्टेट लेवल के लिए होगा। स्टेट लेवल 23 और 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।