मध्य प्रदेश

गणपति बप्पा से शिवराज सिंह चौहान की प्रार्थना, बोले

SHIDDHANT
25 Sept 2026 7:48 PM IST
गणपति बप्पा से शिवराज सिंह चौहान की प्रार्थना, बोले
x
Bhopal. भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणपति उत्सव के अवसर पर देश की प्रगति, विश्व शांति और समाज के कल्याण की कामना की। उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया। साथ ही बेटियों के साथ होने वाले अन्याय और अपराधों को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हम तो चाहते हैं कि बप्पा जाएं ही नहीं। आप सद्बुद्धि दो, सद्मार्ग पर चलाओ, हमारा देश प्रगति करे, दुनिया में भी शांति स्थापित हो। सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, यही गणपति बप्पा के चरणों में प्रार्थना है।”
उन्होंने लोगों से अच्छे और समाजहित के कार्य करते रहने की अपील की। चौहान ने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने नशे को तेजी से जड़ पकड़ रही बुराई बताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। केंद्र सरकार भी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशीले पदार्थों की मांग कम करने, जागरूकता और पुनर्वास पर कार्यक्रम चला रही है।
केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं और बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “सचमुच में कई बार दिल दहल जाता है जब बेटियों के साथ अन्याय होता है। ये बुराई खत्म होनी चाहिए। चौहान ने गणपति बप्पा से सभी लोगों के सुखी और समृद्ध होने के साथ देश के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रार्थना की।
Next Story