- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिवराज सिंह ने सोयाबीन...
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह ने सोयाबीन की फसल खराब होने की शिकायत पर अधिकारियों को सर्वे का दिया निर्देश
SHIDDHANT
20 Sept 2025 11:58 PM IST

x
Sihore सीहोर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर जिले में किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान इछावर जोड़ पर कई किसानों ने सोयाबीन की खराब हो रही फसल की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सीहोर के अधिकारियों को फोन लगाकर आदेश दिया कि सोयाबीन की खराब हो रही फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ दिलाया जाए। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में पिछले तीन सप्ताह से जिले के किसान अलग-अलग ग्रामों में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उनको सोयाबीन की खराब हो रही फसल का तत्काल मुआवजा दिया जाए और फसल बीमा का लाभ भी मिले।
बताया गया है कि शनिवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल-इंदौर हाईवे से जब जा रहे थे तब इछावर जोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने उनको खेतों में खराब हो रही सोयाबीन की फसल की विस्तार से जानकारी दी। किसानों से बात करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सीहोर कलेक्टर को फोन लगाया और कहा कि तत्काल सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जाए और किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी तत्काल मिले।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर हरदा पहुंचे, जहां पर किसानों ने खराब हुई सोयाबीन के सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि सेटेलाइट से सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जिले के ग्राम बावड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान किसानों ने उनसे मुलाकात कर सोयाबीन व मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, पंजीयन शीघ्र शुरू करने तथा बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कर राहत व बीमा राशि दिलाने की मांग की। वहीं, छीपानेर की महिलाओं ने मंत्री से लाड़ली बहना योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया।
Tagsशिवराज सिंह चौहानकेंद्रीय कृषि मंत्रीसीहोरकिसानों की फसलसोयाबीनफसल बीमामुआवजाहरदाइछावर जोड़लाड़ली बहना योजनाखरीफ फसलकिसानों की राहतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





