- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिवराज सिंह चौहान ने...
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में किसानों को स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
SHIDDHANT
11 Sept 2025 9:54 PM IST

x
MAIHER मैहर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मध्य प्रदेश के मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में गर्भरा कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किया और किसानों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा, "किसान को मजबूत बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई और देश की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा, "स्वदेशी बीजों और तकनीकों के जरिए हम खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "खाद की कमी को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है और जल्द ही इसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।" कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने मैहर की जनता को विकास की नई योजनाओं का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद उन्होंने मां शारदा देवी के दर्शन किए और मां के दरबार में प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। दर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए मैहर के समग्र विकास, लोक निर्माण और खाद की किल्लत जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।
इससे पहले शिवराज सिंह सतना पहुंचे, जहां उन्होंने वन नेशन-वन इलेक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। चुनावों के कारण आचार संहिता लगती है, विकास कार्य ठप हो जाते हैं, अनावश्यक पैसे खर्च होते हैं और पर्यावरण भी प्रदूषित होता हैं। देश के विकास के लिए दूरगामी निर्णय नहीं हो पाते। चुनाव जीतने के लिए कई बार ऐसी घोषणाएं की जाती हैं जो कि व्यावहारिक नहीं होती हैं।
Tagsशिवराज सिंह चौहानकिसानस्वदेशीमैहरवन नेशन-वन इलेक्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





