मध्य प्रदेश

शिवराज ने जबलपुर में लगाया रूद्राक्ष का पौधा

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 3:54 PM IST
शिवराज ने जबलपुर में लगाया रूद्राक्ष का पौधा
x

जबलपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर सर्किट हॉउस परिसर में पत्नी साधना सिंह के साथ रुद्राक्ष का पौधा रोपा। पर्यावरण-संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जन-अभियान परिषद द्वारा आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में रुद्राक्ष, बरगद, नीम, पीपल और आम के पौधे रोपित किये। विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story