- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shivpuri : ट्रक और ...
मध्य प्रदेश
Shivpuri : ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर , 2 युवक की मौत
Tara Tandi
16 Feb 2025 7:20 PM IST

x
Shivpuri शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार को टक्कर मार दी, जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुरवाया पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, हालांकि दोपहिया वाहन पर सवार लोग बच गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अमोला घाटी इलाके में सुबह यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि चालक के सहायक को चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों भाई उसका पंर हुआ टायर बदल रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई उसके नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मस्तराम गुजर्र (26) और उसके भाई सेवाराम गुजर्र (24) के रूप में हुई है।
दोनों शिवपुरी जिले के मोहनगढ़ गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और पीड़ितों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क पर पुन: यातायात शुरू हो गया।
TagsShivpuri ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर2 युवक मौतShivpuri truck tractor trolley collision2 youth diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





