मध्य प्रदेश

Shivpuri: सड़क दुर्घटना में कांवड़िया युवक की मौत

Admindelhi1
14 Feb 2026 5:07 PM IST
Shivpuri: सड़क दुर्घटना में कांवड़िया युवक की मौत
x
"युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत"

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नारान पाल निवासी ग्राम चंदावनी तहसील पिछोर जिला शिवपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह कांवड़ यात्रा पूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान करैरा क्षेत्र के ग्राम कलोथरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

इधर, जैसे ही हादसे की सूचना मृतक के गृह ग्राम चंदावनी पहुंची, गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Next Story