- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिलांग पुलिस ने सोनम...
मध्य प्रदेश
शिलांग पुलिस ने सोनम के साथ काम करने वाली युवतियों और ड्राइवर से की पूछताछ
Saba Naaz
19 Jun 2025 9:27 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में इंदौर आए शिलांग पुलिस के अफसरों ने तीसरे दिन सोनम की फर्म में काम करने वाली दो युवतियों से पूछताछ थी, जो अक्सर सोनम के साथ रहती थी।
इसके अलावा अफसरों ने उस ड्रायवर को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया, जो इंदौर से गाजीपुर तक छोड़ने गया था। ड्रायवर ने बताया कि उसे इस केस के बारे में नहीं पता था। वह जानता भी नहीं था कि कार में कौन हैै। उसने अफसरों को बताया कि कार में सोनम अकेले गई थी। गुरुवार को शिलांग पुलिस के अफसर फिल्ड में नहीं नजर आए। वे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही बैठे रहे और दो दिन में एकत्र किए गए सबूतों व हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के परिजनों के सवालों को क्रास चेक करते रहे। दो युवतियों व ड्रायवर को भी दफ्तर में ही पूछताछ के लिए बुलाया गया।
करीब एक घंटे तक पूछताछ होती रही। इसके बाद युवतियां चली गई। सोनम की फर्म में काम करने वाली एक युुवती ज्यादातर समय सोनम के साथ नजर आती थी। उधर सोनम के भाई गोविंद अर पिता देवी सिंह भी क्राइम ब्रांच के दफ्तर के बाहर नजर आए। शिलांग पुलिस के अफसर गाजीपुर भी जा सकते है। 23 मई को होम स्टे में बैग रखने के बाद सोनम अपने साथ एक छोटा पर्सनुमा बैग लेकर गई थी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। उसके बारे में पुलिस ने सोनम से भी पूछताछ की है। जब अफसरों की टीम सोनम के घर पहुंची तो उन्होंने उस सूटकेस की तलाशी भी ली, जो सोनम ससुराल से लौटते समय मायके में लेकर आई थी। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनोंं मोबाइल फोन भी नहीं मिले है।
Tagsशिलांगपुलिससोनमकामयुवतियोंड्राइवरपूछताछShillongPoliceSonamWorkGirlsDriverInterrogationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





