- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur: महिलाओं और...
मध्य प्रदेश
Sheopur: महिलाओं और बच्चों के साथ हुई छेड़छाड़, मेला परिसर में सुरक्षा में खामी
Tara Tandi
20 May 2025 5:15 PM IST

x
Sheopur श्योपुर: शहर के पाली रोड़ पर स्थित ग्राउंड में बीते दिनों से मेले का शुभारंभ हुआ है.इस मेले में सबसे ज्यादा महिलाएं अपने बच्चों के साथ खरीददारी करने के लिए पहुंच रही है. असामाजिक तत्वों के द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ व गंदे कॉमेंट किए जा रहे हैं.पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.
एक महिला शहर के पाली रोड़ पर स्थित ग्राउंड में मेला देखने के लिए अपने बच्चों के साथ पहुंची थी इसी दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी जब महिला ने विरोध किया तो असामाजिक तत्वों ने ईट फेंककर मार दी.जिससे एक बच्ची के सिर में चोट लगी है. महिला ने मामले शिकायत कोतवाली थाने में कर दी है. पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है.
बीते दिनों से मेले की हुई शुरुआत
श्योपुर शहर में स्थित ग्राउंड में बीते दिनों से मेले का शुभारंभ हुआ है.इसमें बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है.मेले में रोज ग्राहकों की आमद रहती हैं। यहां आजमाजिक तत्व भी सक्रिय है.जो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे है.पुलिस व्यवस्था नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद हो रहे है.
महिला के साथ छेड़छाड़ कर आरोपियों ने कोतवाली तक किया पीछा
मेले में अपने बच्चों के साथ पहुंची महिला के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।इतना ही नहीं बदमाशों ने महिला का पीछा कर गंदे कॉमेंट पास किए.जब महिला ने उक्त घटना का विरोध किया तो महिला के ऊपर बदमाशों ने हमला कर दिया जिससे महिला के बेटी के सिर में ईंट की लगी है।जिससे बह जख्मी हो गई. महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के आवेदन पर आरोपियों की तलाश शुरू कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की मांग उठी
अब सोशल मीडिया पर भी महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की मांग उठ रही है. श्योपुर शहर के लोग एक के बाद एक घटना से अपनी बहन बेटियों को असुरक्षित महसूस कर रहे है. और मेले में जाने से पहले जो एक महिला के साथ घटित हुई घटना से नाराज है उनमें प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है.उन्होंने मांग की है कि बदमाश मनचले बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है.जबकि महिलाएं और बेटियां अपने बच्चों को लेकर मेले में खरीददारी करने और बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए साधनों का इंजॉय कराने पहुंच रही है. और इस तरह की घटना हो रही है पर क्या पुलिस प्रशासन नींद में है. इसके अलावा मेले में कड़ी सुरक्षा की मांग लोग अब सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे है.
कोतवाली थाना प्रभारी बोले जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि एक मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला ने आवेदन दिया है जिसमें उसने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनका मेला से पीछा किया था और उनके साथ छेड़छाड़ भी की है.मामले में पुलिस जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती भी तेज कर दी गई है.
TagsSheopur महिला बच्चोंहुई छेड़छाड़मेला परिसरसुरक्षा खामीSheopur women children molestedfair premisessecurity lapseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





