- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur: जमीन विवाद...
मध्य प्रदेश
Sheopur: जमीन विवाद में पुजारी और परिवार पर दबंगों का हमला
Tara Tandi
19 Jun 2025 3:21 PM IST

x
Sheopur श्योपुर: जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के भैंसाई गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया. मंदिर के पुजारी और उनके परिजनों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. यह पूरा मामला उस समय भड़का जब पुजारी ने विवादित भूमि पर एक टपरिया बनानी चाही. बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन से अधिक लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने पुजारी और उनके परिजनों को घेरकर बुरी तरह पीटा. इस हमले में पुजारी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जान बचाने के लिए पुजारी और उनके परिवार के लोगों को मौके से भागना पड़ा. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर हमलावरों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है.
जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर की निजी जमीन से लगी सरकारी जमीन पर कब्जे और खेती को लेकर है, जहां पुजारी बीते 50 वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. जब पुजारी ने वहां टपरिया बनानी शुरू की, तो दबंग मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने लगे. पुजारी ने सीमांकन की मांग की, जिस पर राजस्व अधिकारी पहुंचे भी, लेकिन पुजारी ने आपत्ति जताई और उच्चाधिकारियों को आवेदन देने की बात कही. तभी राजेश बैरागी नामक व्यक्ति तहसील कार्यालय पहुंचा और फिर दबंगों ने पुजारी और उनके परिजनों पर हमला कर दिया.
घटना के समय राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन हालात बिगड़ते देख वे वहां से भाग निकले. इसके बाद दबंगों ने पुजारी के परिवार को चारों ओर से घेरकर हमला किया और बुरी तरह पीटा. घायल पुजारी और परिजनों को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया है, जबकि वीडियो में साफ तौर पर एक दर्जन से अधिक लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस ने केवल चार लोगों को ही आरोपी क्यों बनाया? क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव है या कोई अन्य वजह?
वहीं विजयपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
TagsSheopur जमीन विवादपुजारी परिवारदबंगों हमलाSheopur land disputepriest familyattack by goonsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





