- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur: नहर में नहाने...
मध्य प्रदेश
Sheopur: नहर में नहाने के दौरान डूबे चार बच्चे, रेस्क्यू जारी
Tara Tandi
16 March 2025 12:34 PM IST

x
Sheopur श्योपुर: मध्यप्रदेश श्योपुर जिला मुख्यालय से 135 किलोमीटर दूर वीरपुर में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे नहाने के दौरान चार बच्चे नहर में डूब गए, मौके पर मौजूद लोगों ने तीन बच्चों को बचा लिया, जबकि एक बच्ची का पता नहीं चल पाया है.
घटना घुघस गांव के अंबा का पूरा टपरा की है, होली खेलने के बाद चारों बच्चे नहाने गए थे, बचाए गए दिव्यांशी जाटव, दृष्टि और देवांश का कहना है कि नहाते समय अमन का पैर फिसल गया। इसके बाद हमने अमन को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन हम भी बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि, 13 वर्षीय दिव्यांशी अभी भी लापता है.
रविवार को वीरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि घटनास्थल पीड़ित के घर के सामने है। ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चों को बचा लिया गया। लापता बालिका दिव्यांशी की तलाश के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। अब सुबह फिर से तलाश शुरू कर दी गई
TagsSheopur नहर नहाने दौरानडूबे चार बच्चेरेस्क्यू जारीFour children drowned while bathing in Sheopur canalrescue operation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





