- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मार्च महीने में सिर्फ...
मध्य प्रदेश
मार्च महीने में सिर्फ 5 दिन ही बज सकेंगी शहनाई, आगामी 15 मार्च से लग जाएगा खरमास
Admin4
2 March 2024 8:47 AM

x
रायसेन। शादी की शहनाई पर एक महीने के लिए ब्रेक लग जाएगा।मार्च महीने में शादियों के सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त हैं।
रात में विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त....
दो मार्च शनिवार को विवाह मुहूर्त रात 8.24 बजे से तीन मार्च की सुबह 6.44 बजे तक रहेगा। स्वतीव विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चार मार्च को रात 10.16 बजे से 5 मार्च सुबह 6.42 बजे तक रहेगा। ज्येष्ठा व मूल नक्षत्र रहेंगे। छह को दोपहर 2.52 बजे से 7 मार्च सुबह 6.40 बजे तक रहेगा। पूर्वाषाढा व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। दस को रात 1.55 बजे से 11 मार्च की शाम 6.35 बजे तक है। पूर्व व उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। 11 को सुबह 6.35 से 12 मार्च की सुबह 6.34 बजे Kतक रहेगा। उत्तर भाद्रपद व रेवती नक्षत्र रहेंगे।
इन मुहूर्त पर दिन में ही आयोजन.....
एक मार्च, शुक्रवार को विवाह मुहूर्त 6.46 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक रहेगा। स्वतीव विशाखा नक्षत्र रहेंगे। तीन मार्च को सुबह 6.44 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रहेगा। अनुराधा व ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। पांच को सुबह 6.42 बजे से दोपहर 2.9 बजे तक है। पूर्वाषाढा व मूल नक्षत्र रहेंगे। 7 मार्च को सुबह 6.40 से सुबह 8.24 बजे तक है। उत्तराषाढ़ा व श्रवण नक्षत्र रहेंगे। इसके बाद 12 को सुबह 6.34 बजे से दोपहर 3.08 बजे तक रहेगा। उत्तर भाद्रपद व रेवती नक्षत्र रहेंगे।
विवाह समारोह 15 जनवरी से आरम्भ होने के बाद इन पर एक बार फिर 15 मार्च को एक माह के लिए विराम लग जाएगा।वैसे भी इस दिन से खरमास लगेगा, जो 15 अप्रेल को समाप्त होगा। इस बीच 1 से 15 मार्च के बीच विवाह के लिए केवल 10 मुहूर्त ही प्राप्त हो रहे हैं, उनमें भी रात के मुहूर्त पांच ही हैं। ज्योतिषाचार्य पण्डित ओम प्रकाश शुक्ला ,राजेश व्यास देवनगर के अनुसार कुछ विशेष नक्षत्रों में विवाह शुभ होते हैं। रोहिणी, उत्तरा फाल्गुनी, पूर्वा फाल्गुनी, स्वाति, मघा, अनुराधा, मूल, रेवती, श्रवण, धनिष्ठा,
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़Madhya PradeshMadhya Pradesh Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Admin4
Next Story