मध्य प्रदेश

'शार्क टैंक इंडिया': इंदौर की ये जोड़ी बना रही इकोफ्रेंडली प्रोडक्ट

Soni
8 March 2022 9:14 AM GMT
शार्क टैंक इंडिया: इंदौर की ये जोड़ी बना रही इकोफ्रेंडली प्रोडक्ट
x

बहू सुरभि शाह और सास चेतना ने इकोफ्रेंडली कटलरी प्रोडक्ट्स बनाए हैं। ये प्रोडक्ट बजट फ्रेंडली भी हैं। दोनों का लक्ष्य है कि प्लास्टिक डिस्पोजेबल, स्ट्रॉ, फोर्क और चम्मचों से होने वाले पॉल्यूशन को कम किया जाए। सुरभि-चेतना की इंदौर के साथ नागपुर में भी प्रोडक्शन यूनिट है। कंपनी द्वारा बनाई गई पेंसिल और पेन की डिमांड शहर और बाहर के फाइव स्टार होटल्स में हैं। इन सभी प्रोडक्ट को देश के कई राज्यों में सप्लाई भी किया जा रहा है। इनमें देश के बड़े शहर जैसे पुणे, बेंगलूरु, मुंबई, इंदौर, नागपुर सहित अन्य शहर हैं। इन शहरों में पेन-पेंसिल की काफी डिमांड है।

इस पेन के ढक्कन में दवा वाले कैप्सूल के जिलेटिन का उपयोग किया। इसके अंदर राई के दाने डालकर उसे क्लिप की जगह लगा दिया। पेन को जमीन पर फेंका जाता है तो उस पर लगा जिलेटिन पानी में घुल जाता है और राई का पौधा तैयार हो जाता है। शार्क टैंक से 50 लाख का निवेश कंपनी की इक्विटी के आधार पर मिलता है। काराग्रीन की 20 फीसदी इक्विटी लेकर निवेशकों ने 50 लाख रुपए के निवेश का ऑफर दिया था। पैसा मिलने की प्रक्रिया करीब दो महीने की होती है। अभी प्रोसेस चल रही है। इनके आइडिया को जजेस पीयूष बंसल और अनुपम मित्तल ने चुना। उन्होंने इस जोड़ी के आइडिया में 20 प्रतिशत की इक्विटी के लिए 50 लाख का इन्वेस्टमेंट किया। बड़े ऑर्डर मिलने पर इसका उपयोग मैन्युफैक्चरिंग में भी किया जा सकता है। काराग्रीन के प्रोडक्ट्स इंदौर और नागपुर में बनाए जाते हैं। अभी हमारी इंदौर के अलावा नागपुर में भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है।

Next Story