- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शर्मसार कर देने वाला...

x
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की मां भिक्षाटन कर अपना व परिवार का भरण पोषण करती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
मामला एमपी के ओंकारेश्वर से तकरीबन 7 किलोमीटर दूर रहने वाली बालिका के साथ घटित हुआ। घटना बुधवार को सामने आई। बताया गया है कि मां अपनी बच्ची को लेकर सनावद बाजार सोमवार को गई हुई थी। जहां पर उसे एक परिचित का ऑटो चालक जावेद मिल गया। उसने दोनों को ऑटो में बैठा लिया और उनके गांव लेकर आया। जहां पर चालक ने मां को ऑटो से उतारते हुए कहा कि वह बालिका को कुरकुरे खिलाकर लाता है। जान पहचान का होने के कारण बालिका को मां ने उसके साथ भेज दिया। बालिका को जावेद अपने घर ले गया। जहां उसने बालिका के साथ रात भर दरिंदगी की। सुबह भी उसने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।
बताया गया है कि ऑटो चालक के सो जाने के बाद बालिका किसी तरह से मौके से भाग निकली। एक दूसरे ऑटो चालक की मदद से वह शाम को अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसने मां और परिवार की महिलाओं को आपबीती बताई। इसके बाद बालिका के परिजन थाने पहुंचकर ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। घटना की जानकारी मिलने पर मान्धाता थाने में आरोपी जावेद पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। लड़की का उपचार कराया जा रहा है जबकि आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करते हुए टीआई बलजीत सिंह बिसेन को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग की है कि आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story