- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur में साधू की...
मध्य प्रदेश
Sheopur में साधू की शर्मनाक हरकत, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार
Tara Tandi
15 Jun 2025 5:17 PM IST

x
Sheopur शेओपुर: मध्यप्रदेश अक्सर साधुओं के जरिए या आश्रमों में किस तरह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. उनका यौन शोषण किया जाता है.इस तरह की कई घटनाएं सामने आती रहती है. मठ मंदिरों और साधुओं पर ऊपर सवालियां निशान खड़े करती हैं. एक ऐसा ही मामला श्योपुर से सामने आया है. जहां एक महिला ने साधु महंत पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकते करने के आरोप लगाकर श्योपुर के एसपी बीरेंद्र जैन से मामले की शिकायत की है.अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने साधु महंत के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा महिला ने कहा कि जब इसका विरोध किया तो महंत ने उन्हें डराया धमकाया और उनके साथ मारपीट भी कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
राजस्थान से मध्य प्रदेश के देवरी धाम आश्रम पर खेती का काम करने आए थे पति पत्नी
राजस्थान के बारां जिले से श्योपुर जिले के देवरी धाम आश्रम पर काम करने आए मजदूर ने बताया कि वह दो वर्षों से बहा पर खेती बाड़ी का काम कर रहा था. जबलपुर से आए बाबा की गंदी नजर उसकी पत्नी पर पड़ गई.और उसने पति की गैर मौजूदगी में पत्नी के कमरे में चला गया और उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी कर दी.जब महिला ने पति के खेत से लौटने के बाद घटना की बात अपने पति को बताई तो पति ने आश्रम के महंत को घटना बताई तो आश्रम के महंत ने उन्हें चाकू से डराया धमकाया और कहा कि उसे जान से मरवा देंगे। उसके बाद दिनांक 19 मई 2025 को रात्रि के दौरान साधु महंत सिगरेट पिलाने के बहाने कमरे में घुस आया और मुझे जगाने लगा. जब में जागा नहीं तो उसी समय मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा. मेरी पत्नी के विरोध करने की चीख पुकार सुनकर में जागा तो जबलुपर का साधु महंत बहा से भाग निकला.
महिला बोली आश्रम के महाराज ने कहा मेरा यज्ञ चल रहा है मेरा नाम खराब हो जायेगा
महिला का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी आश्रम के महंत को दी. आश्रम के बड़े महंत ने महिला को कहा कि उनका यज्ञ 28 मई से 5 जून तक चलेगा. अगर तुमने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो मेरा नाम खराब हों जायेगा. तभी जबलुपर का साधु महंत बहा आया हम दोनों पति पत्नी को चाकू की नोक पर धमकाने लगा. और मेरे पति के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. और जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो जान से मरवाने की धमकीं आश्रम के महंत और जबलपुर से आए साधु महंत ने दी.
महिला का आरोप जबलपुर के साधु महंत को मिले सजा पुलिस सुनवाई करें
एसपी बीरेंद्र जैन को एक आवेदन देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. और महिला ने अपने आवेदन में कहा कि उसके साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है. क्योंकि मुझे और मेरे पति को साधु महंत ने बंधक बनाकर रखा.जब हमने मौका पाया तो बहा से निकले और मामले की शिकायत अपने परिजनों को दी और एसपी बीरेंद्र जैन से की.
मामले में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच में चलेगा
महिला द्वारा जबलुपर से आए साधु महंत पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने और आश्रम के महंत पर मारपीट और डराने को धमकाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं. यह तो फिलहाल पुलिस की जांच में खुलासा हो जायेगा.परंतु यह आरोप अगर सिद्ध हुए तो इससे बड़ा जुर्म शायद कोई हो नहीं सकता.क्योंकि महिला को अकेला पाकर इस तरह की हरकत करना डराना धमकाना और गरीबों के साथ इस तरह का कृत्य समाज में ठीक संदेश नहीं देता है.
एसपी बोले आवेदन पर पुलिस द्वारा जांच की जायेगी
एसपी बीरेंद्र जैन से जब इस घटना की जानकारी ली.तो एसपी बीरेंद्र जैन का स्पष्ट कहना है कि आवेदन की जांच करेंगे और अगर जांच में यह मामला सत्य पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
TagsSheopur साधूशर्मनाक हरकतपीड़िता पुलिस अधीक्षकलगाई मदद गुहारSheopur sadhushameful actvictim appealed to Superintendent of Police for helpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





