- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol : दो युवकों ने...
मध्य प्रदेश
Shahdol : दो युवकों ने मिलकर तीसरे पर चाकू से किया हमला ,अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
4 Jun 2024 3:33 PM IST

x
Shahdol शहडोल: शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदरी रोड में तीन युवकों में आपस में विवाद हो गया। दो युवकों ने मिलकर अपने ही साथी युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को मौके पर छोड़कर दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी।
जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सिंदुरी रोड में चाकूबाजी में एक युवक को गंभीर चोट आई है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कटनी से तीन युवक सोनू सेन, सनी कोहली व विक्कू ठाकुर पुरानी बस्ती में रिश्तेदारी के यहां आए थे। तीनों युवक बाइक से सिंदुरी रोड पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सनी कोहली व विक्कू ठाकुर ने सोनू सेन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। राहगिरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। आरोपी सनी कोहली को कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने विक्कू ठाकुर के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस की एक टीम कटनी पहुंची जहां से विक्कू ठाकुर को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि तीनों युवक दोस्त है। किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें चाकूबाजी हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। मामले पर अपराध दर्ज कर युवकों को हिरासत में लिया गया है।
TagsShahdol दो युवकोंमिलकर तीसरेचाकू किया हमलाअस्पताल भर्तीShahdol Two youths together attacked a third person with a knifeadmitted to hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





