मध्य प्रदेश

Shahdol: अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज

Tara Tandi
21 Jan 2025 11:54 AM IST
Shahdol: अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज
x
Shahdol शहडोल : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवलौंद पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है। लगातार तीसरे दिन भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर चालक व मालिक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। यह वही क्षेत्र है जहां बीते वर्ष रेत माफियाओं ने एक पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर पूर्णतः रोक लगा दी थी, लेकिन अब यह अवैध काला कारोबार फिर से शुरू हो गया है। तीन दिनों में तीन ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते हुए पुलिस ने जब्त कर
कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, देवलौंद पुलिस ने ग्राम खोखरा टोला बुढ़वा के पास रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की। चालक आशू द्विवेदी (1), पिता भगवानदास द्विवेदी निवासी धरी नंबर 2, परौहन टोला और वाहन स्वामी गोलू सोनी, निवासी बुढ़वा से रेत परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह तीसरे दिन है जब रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। तीनों ही मामलों में चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि देवलौंद वही क्षेत्र है जहां पिछले वर्ष पटवारी प्रसन्न सिंह की रेत माफियाओं ने हत्या कर दी थी। पटवारी अवैध खनन रोकने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर को आता देख उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, अब फिर से इस क्षेत्र में रेत का काला कारोबार शुरू हो गया है।
Next Story