- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: नाबालिग के...
मध्य प्रदेश
Shahdol: नाबालिग के साथ होटल में गैंगरेप , 4 युवकों पर मामला दर्ज
Tara Tandi
2 May 2025 4:48 PM IST

x
Shahdol शहडोल: जिले में बुधवार को एक होटल से बरामद की गई गुमशुदा एक नाबालिग लड़की ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उसके साथ चार युवकों ने दो अलग-अलग जगहों पर लेकर गैंगरेप किया है. नाबालिग लड़की के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और अब उनसे पूछताछ कर रही है.
17 वर्षीय नाबालिग लड़की गैंगरेप आरोपी समीर खान से मिलने के लिए घर से निकली थी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी को वह पहले से जानती थी. गत 29 अप्रैल आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसने अपने एक और साथी के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.
17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने एक होटल से बरामद किया था
रिपोर्ट के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने एक होटल से बरामद किया था. पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की, और उसने जो बताया उससे पूछताछ कर रही पुलिस के होश उड़ गए. लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल को चार युवकों ने दो अलग-अलग जगहों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया है.
30 अप्रैल को लड़की की मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामले पर शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि गत 30 अप्रैल को लड़की की मां ने सोहागपुर थाने में लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना के बाद एक होटल में बरामद की गई नाबालिग ने बताया कि गत 29 अप्रैल को आरोपी समीर खान ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया और फिर अपने एक साथी के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.
गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की शहर के गांधी चौराहे के एक होटल से बरामद की गई थी, जहां उसे लिफ्ट देकर एक डिप्टी जेलर लेकर गया था. नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
गैंगरेप के बाद नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद आरोपी समीर खान ने उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया, जहां उसे एक अन्य युवक का फोन आया, जो उसे बाइक में बिठाकर चंदनिया बैरियर के पास एक सूने मकान में ले गया और वहां उसने भी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.
पुलिस गैंगरेप आरोपी युवकों से पुलिस कर ही है कड़ी पूछताछ
उल्लेखनीय है चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की शहर के गांधी चौराहे के होटल से बरामद की गई थी, जहां उसे लिफ्ट देकर एक डिप्टी जेलर लेकर गया था. नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
TagsShahdol नाबालिगहोटल गैंगरेप4 युवकों मामला दर्जShahdol minor gangraped in hotelcase registered against 4 youthsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





