मध्य प्रदेश

Molestation : महिला कर्मचारी ने सहयोगी के खिलाफ की शिकायत दर्ज करवाई

Tara Tandi
7 July 2024 4:03 PM IST
Molestation : महिला कर्मचारी ने  सहयोगी के खिलाफ की शिकायत दर्ज करवाई
x
Shahdol शहडोल : स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही सहयोगी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत सीधी थाना में दर्ज करवाई है। रविवार को सीधी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी हैपुलिस ने बताया कि बनसुकली अस्पताल में पदस्थ स्टोर कीपर धनुषधारी मौर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी के रिटायरमेंट का समारोह था। उसी दौरान आरोपी स्वास्थ्य कर्मचारी ने महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारी की शिकायत के बाद आरोपी स्टोर खिलाफ के खिलाफ थाना में नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से भी की है। थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नए कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story