मध्य प्रदेश

Shahdol: करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 7:45 AM IST
Shahdol: करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
x
Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बड़ा हादसा , जहां नल योजना का मोटर पंप सुधारते समय पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के नौगई पंचायत के गांव के पास हुई. पिता-पुत्र और एक अन्य साथी नल-जल योजना का मोटर पंप सुधार रहे थे|
अचानक पाइप पास में लगे ट्रांसफार्मर के तार के संपर्क में आ गया, करंट लगने से 55 वर्षीय पुरुषोत्तम कोरी और उनके बेटे प्रशांत कोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|
Next Story