- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: पड़ोसी ने...
मध्य प्रदेश
Shahdol: पड़ोसी ने रंजिश में युवक ने घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान
Tara Tandi
25 March 2025 5:57 PM IST

x
Shahdol शहडोल: जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। पीड़िता भारती पनिका ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भारती पनिका ने बताया कि उनका परिवार रिश्तेदारी में धनपुरी गया था, इस दौरान घर में ताला लगा था। इसी बीच, आरोपी संतोष केवट ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए घर में आग लगा दी।
भारती ने पुलिस को बताया हमारा परिवार धनपुरी में था, ऐसे में सोमवार रात को आरोपी ने घर में आग लगाई और भागने लगा। लेकिन, पड़ोसियों ने उसे भागते हुए देख लिखा, उन्होंने उसेस पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह बच निकला। इसके बाद पड़ोसियों ने सूचना दी तो हम वापस लौटे। इधर, लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। भारती ने बताया कि घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आग लगने से घर में रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान जल गया है। आरोपी संतोष केवट के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।
TagsShahdol पड़ोसी रंजिशयुवक घरलगाई आगलाखों नुकसानShahdol Neighbor's rivalryyouth's house set on fireloss of lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





