- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- PM नरेंद्र मोदी के...
मध्य प्रदेश
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
SHIDDHANT
5 Sept 2025 9:25 PM IST

x
BHOPAL भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस पखवाड़े के दौरान 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए हर वर्ग तक पहुंचने का लक्ष्य है। सेवा पखवाड़ा की तैयारी के लिए शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उस नेतृत्व को समर्पित है, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। नरेंद्र मोदी की भूमिका एक विश्व नेता के रूप में उभरी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है, वहीं विपक्ष जानता है कि उसका भविष्य अंधकारमय है, इसलिए वह घबराया हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने-अपने जिलों, मंडलों और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर यह संदेश पहुचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाना है, और मोदी सरकार की साफ नीयत और नीति को बताना है। यह सेवा पखवाड़ा अपनी व्यापकता, गहराई और उद्देश्य की दृष्टि से अद्वितीय और ऐतिहासिक होगा। हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर भरोसे का सेतु बनाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष की तुलना रावण से करते हुए कहा कि वे संविधान की किताब दिखाकर साधु का वेश धरते हैं, वहीं सबसे ज्यादा संविधान संशोधन और न्यायपालिका का अपमान करने के लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस शुतुरमुर्ग की तरह आरोप लगाकर सच्चाई से मुंह मोड़ लेती है। कांग्रेस का चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, रात दिन परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने देश के स्वाभिमान को जगाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। देश में जनहित की 300 से अधिक योजनाएं चल रही हैं, जिनका जनता को लाभ भी मिल रहा है। अजय जामवाल ने आगे कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं का निर्माण और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होता है। इसलिए आगामी कार्यक्रमों का आयोजन इसी तरीके से करें कि नए कार्यकर्ताओं को सीखने का अवसर मिले, वो जिम्मेदारियों के लिए तैयार हों। साथ ही नए लोगों का पार्टी की विचारधारा से परिचय हो सके, वो हमारे संगठन और विचार से जुड़ें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है-नागरिक देवो भव। अर्थात देश का प्रत्येक नागरिक देवता है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमें भी प्रत्येक नागरिक को देवता मानते हुए सेवा कार्यों में जुटना होगा।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ‘सेवा पखवाड़ा” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 6 से 10 सितंबर तक जिला स्तर और 11 से 13 सितंबर तक मंडल स्तर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन और 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री क्रय कर जन-जन को जागरूक करके स्वदेशी को बढ़ावा देना है।
Tagsभाजपासेवा पखवाड़ापीएम मोदी जन्मदिनमध्य प्रदेशजनसेवास्वास्थ्य शिविररक्तदानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





