- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Seoni: सिवनी में...
Seoni: सिवनी में नाबालिग से जुड़े प्रकरण में तेजी से कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रविवार को थाना कुरई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने रविवार को जानकारी दी कि 16 मई, शनिवार को एक नाबालिग बालिका द्वारा थाना कुरई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती 15 अप्रैल 2026 को आरोपित आशीष उसे बहला-फुसलाकर सुकतरा स्थित शांति वन रिसोर्ट ले गया था। वहां आरोपित अंकित सनोडिया एवं अन्य साथियों द्वारा उसे बीयर पिलाई गई। नशे की हालत में आरोपित अंकित सनोडिया द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए।
पुलिस कार्रवाई: सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। महिला थाना से महिला उप निरीक्षक द्वारा थाना कुरई आकर पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया एवं आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सों एक्ट) एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम’ की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस द्वाराा आरोपित अंकित(22) पुत्र हरिप्रसाद सनोडिया, निवासी साई धाम कॉलोनी, डूण्डासिवनी मुख्य आरोपी, आशीष उर्फ आशु(18) अशोक परते, निवासी बादलपार एवं एक नाबालिग बालक को विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार कर रविवार को जिला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।





