मध्य प्रदेश

Seoni: लोकसभा में सांसद ने छपारा जम्बो सीताफल के GI टैग की माँग की

Admindelhi1
4 Dec 2025 11:47 AM IST
Seoni: लोकसभा में सांसद ने छपारा जम्बो सीताफल के GI टैग की माँग की
x

सिवनी: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को शून्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी-बालाघाट संसदीय क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने सिवनी जिले के विश्व-प्रसिद्ध जम्बो सीताफल को जीआई टैग प्रदान करने की आधिकारिक माँग की। संसद टीवी के प्रसारण में स्पष्ट रूप से देखा गया कि सांसद पारधी ने इस मामले को अत्यंत महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित विषय बताते हुए सदन में मजबूती से रखा।

उन्होंने कहा कि जम्बो सीताफल सिवनी, विशेषकर छपारा क्षेत्र की अनूठी पहचान है। यदि इसे GI टैग प्राप्त होता है, तो जिले के हजारों किसानों की आय में सीधा लाभ होगा, स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही, उद्यमियों व स्टार्टअप्स के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

सांसद ने कहा कि यह मुद्दा केवल कृषि से नहीं, बल्कि सिवनी जिले के गौरव और भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। छपारा क्षेत्र का जम्बो सीताफल अपने बड़े आकार, अनूठे स्वाद और विशिष्ट जलवायु के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है, और GI टैग मिलने से यह पहचान और मजबूत होगी।

Next Story