मध्य प्रदेश

Seoni: 20 साल की युवती से गैंग रेप, चार आरोपी जेल भेजे गए

Admindelhi1
25 Nov 2025 12:22 PM IST
Seoni: 20 साल की युवती से गैंग रेप, चार आरोपी जेल भेजे गए
x

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में कंडीपार रोड स्थित अशोक सुंदरी कैफे में एक 20 वर्षीय युवती से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है । पुलिस ने युवती की शिकायत पर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।

डूंडासिवनी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने बताया कि कंडीपार स्थित अशोक सुंदरी कैफे में बंडोल क्षेत्र के ग्राम बखारी निवासी गोपाल बरमैया ने अपनी तीन मित्र शेरा रजक कुकलाह ,अतुल रजक बखारी, संदीप जंघेला बंडोल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने उक्त युवती की शिकायत पर चारो युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपितो ंको जेल भेज दिया गया है।

Next Story