- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा के वरिष्ठ नेता...
मध्य प्रदेश
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव नहीं चाहते थे भारत-पाकिस्तान के बीच हो क्रिकेट मैच, फिर भी दी शुभकामनाएं
Gulabi
24 Oct 2021 6:33 PM IST

x
लंबे अरसे के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है
खंडवा: लंबे अरसे के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है. लोग भारत-पाक मैच को लेकर बड़े उत्साह में हैं. हालांकि देश में एक धड़ा ऐसा भी है जो इस मैच के खिलाफ है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि वह मन से चाहते थे कि यह मैच न हो. लेकिन भारत - पाक मैच को लेकर उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं.
बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं. खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा केंडिडेट के समर्थन में सभा करने खंडवा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब मीडिया ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल किया तो उन्होंने दुःखी मन से कहा कि वह नहीं चाहते थे कि यह मैच खेला जाए.
हालांकि विजयवर्गीय ने भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं जरूर दीं. बता दें कि योग गुरु रामदेव भी कह चुके हैं कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं हो सकता.
TagsशुभकामनाएंSenior BJP leader and national general secretary did not want cricket match between India and Pakistanbest wishessenior BJP leader and national general secretarycricket match between India and Pakistansenior BJP leader and national general secretary Kailash Vijayvargiyasenior BJP leader LeaderNational General Secretary Kailash Vijayvargiya
Next Story





