मध्य प्रदेश

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. राजाराम पाण्डेय जी के निधनोपरांत शोक सभा का हुआ आयोजन

Admin Delhi 1
7 July 2023 4:18 AM GMT
भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. राजाराम पाण्डेय जी के निधनोपरांत शोक सभा का हुआ आयोजन
x

चित्रकूट: भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठतम नेता स्व. राजाराम पाण्डेय जी के निधनोपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे जी, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र जी, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय जी की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओ ने स्व राजाराम पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करके दो मिनट का मौन रखकर राजाराम पाण्डेय जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे जी ने शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजाराम पाण्डेय जी ने कार्यकर्ता निर्माण का कार्य अपने घर से ही शुरू किया । उनकी तीन पीढ़ी में काडर के कार्यकर्ता बने हैं। राजाराम जी का व्यक्तित्व अद्वितीय है।शोकसभा में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि राजाराम पाण्डेय जी अपने आचरण से कार्यकर्ताओ का निर्माण करते थे। राजाराम जी ईमानदारी की साक्षात प्रतिमा थे। पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने कहा कि व्यक्ति से बडा दल, दल से बडा विचार और विचार से बडा राष्ट्र! इस सिद्धांत को राजाराम जी ने अपने जीवन में जीया है। जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि मुझे भाजपा से जोड़ने वाले राजाराम जी ही थे। संगठन के लिए अहर्निश प्रयास करने का स्वभाव राजाराम जी का विशिष्ट गुण था।

शोक सभा में देव त्रिपाठी, अंजू वर्मा, अश्विनी अवस्थी, दिव्या त्रिपाठी, हीरो मिश्र, प्रेमलाल बाल्मीकी, लवलेश निषाद, राखी चौबे, प्रमेन्द्र सिंह, अनूप त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास, आदित्य सुखेन्द्र, अमन पटेल, उज्ज्वल गुप्ता, राघव अग्रवाल, अखिलेश, गोलू गर्ग, शुभम केशरवानी के साथ समस्त कार्यकर्ता सहभागी हुए।

Next Story