मध्य प्रदेश

Sehore: सड़क हादसे में युवक की जान गई, दो घायल

Admindelhi1
29 May 2026 1:21 PM IST
Sehore: सड़क हादसे में युवक की जान गई, दो घायल
x
डंपर की टक्कर में दो लोग घायल, एक की मौत

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज शाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की जान चली गई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीलीकरार निवासी अयान अपने साथियों शादिक और इरफान के साथ ईद की दावत में शामिल होने के लिए शाहगंज आ रहा था। बांद्राभान के पास सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत बुधनी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान अयान ने दम तोड़ दिया। शादिक और इरफान का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया को मृतक की पहचान अयान खान (20) पुत्र अजीज खान निवासी पीली करार, थाना बुधनी के रूप में हुई है। घायलों में इरफान (19) पुत्र इस्लाम खान निवासी पीली करार और सादिक खान (18) पुत्र मुबारक खान निवासी पीली करार शामिल हैं।

Next Story