- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sehore: मानसिक...
मध्य प्रदेश
Sehore: मानसिक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटा
Tara Tandi
16 Sept 2024 10:59 AM IST

x
Sehoreसीहोर : कोतवाली थानांतर्गत एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग बताई जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोपी की पहले पिटाई की फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।
बता दें कि आरोपी नशे में धुत बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मनो-चिकित्सक के माध्यम से पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में आठ साल की दिव्यांग बच्ची के साथ गांव के ही एक 40 वर्षीय आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामले की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पीड़ित बच्ची को कोतवाली लेकर आई है। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि यौन उत्पीड़न की सूचना मिली है। पीड़िता नाबालिग है, जिसके चलते मनो चिकित्सक के जरिए पीड़िता से बात करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी बाहर रहता था। तीन दिन पहले ही वह गांव आया है। वह शराब बहुत अधिक पीता है।
TagsSehore मानसिक दिव्यांग बच्ची दुष्कर्मग्रामीणों पीटाSehore mentally challenged girl rapedbeaten by villagersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





