- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sehore : पति-पत्नी के...
मध्य प्रदेश
Sehore : पति-पत्नी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
31 May 2024 5:28 AM GMT
![Sehore : पति-पत्नी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस Sehore : पति-पत्नी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/31/3760514-untitled-11-copy.webp)
x
Sehore : जिले क ग्राम आड़िया सतार में ग्राम के चौकीदार और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों के शव मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को शक है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम ओड़िया सतार निवासी अनोखी लाल पिता घूड़ेलाल (80) और कमला बाई पत्नी अनोखी लाल (75) के शव एक साथ मिले हैं। दोनों के गले में कपड़े के निशान भी पाए गए हैं। मृतक अनोखीलाल गांव का चौकीदार था।
पुलिस के अनुसार मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। टीआई राजेश कहारे का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
TagsSehoreपति-पत्नी संदिग्ध अवस्थामिले शवजांच जुटी पुलिसhusband and wife found in suspicious conditiondead bodies foundpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story