मध्य प्रदेश

जनता का आक्रोश देख इंडिया ने रद्द की भोपाल रैली : शिवराज

Rani Sahu
17 Sep 2023 1:02 PM GMT
जनता का आक्रोश देख इंडिया ने रद्द की भोपाल रैली : शिवराज
x
भोपाल (आईएएनएस)। विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा भोपाल में प्रस्तावित रैली रद्द किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि जनता के आक्रोश को देखते हुए इंडिया की भोपाल रैली रद्द हुई है, वहीं जिनको लेकर आक्रोश है, वे आक्रोश रैली निकाल रहे है।
राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने इंडी की रैली रद्द कर दी। उनको पता था कि भोपाल में रैली होगी तो क्या होने वाला है...''लोग आक्रोशित थे। सनातन धर्म का अपमान किया गया है और मैडम सोनिया गांधी, राहुल बाबा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया, दिग्गी और कमलनाथ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं और इसी डर रैली कैंसल कर दी।''
कांग्रेस की प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ''जनता जिनको आशीर्वाद दे रही है, वह आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्होंने जनता की सुविधा छीनी थी और जिनके खिलाफ आक्रोश है। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन 2019 में शुरू किया कमलनाथ ने पानी नहीं पहुंचने दिया घरों में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम नहीं पहुंचाए कमलनाथ ने, प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए गए, स्टेट का शेयर नहीं दिया गया और मध्य प्रदेश की तो सारी योजना बंद कर दी। इसको लेकर जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है।''
चौहान ने कमलनाथ की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोला और कहा, ''कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी, भांजियों के लैपटॉप बंद कर दिए, साइकिल बंद कर दी, कन्या विवाह में विवाह का पैसा नहीं दिया, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी, इसलिए जनता में आक्रोश है, यह जिनके खिलाफ आक्रोश है, वह आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।''
Next Story