मध्य प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार, कर ली खुदखुशी

Admin2
28 May 2022 9:24 AM GMT
सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार, कर ली खुदखुशी
x
जबलपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश में जबलपुर जिले के रांझी क्षेत्र में एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रांझी TI विजय सिंह परस्ते और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड रामधार प्रजापति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड किया है। इंद्रा आवास कॉलोनी रांझी निवासी रामधार प्रजापति सेना से रिटायर होने के बाद बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं।

रामधार प्रजापति का एक दिन पहले उनका पत्नी से विवाद हुआ था। आज सुबह उन्होंने खुद को घर में गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों को जानकारी हुई।
Next Story