मध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक हुई संपन्न

Teja
12 Jan 2023 4:34 PM IST
जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक हुई संपन्न
x

डबरा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक डबरा समन्वयक सोहन सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में बुधवार को नावांकुर संस्था ग्राम विकास प्रास्फुटन समिति जनकपुर के द्वारा सेक्टर बैठक का आयोजन ग्राम पहाड़ी मे किया गया। बैठक में पिछोर सेक्टर के समस्त समितियों से आए हुए युवा साथियों के साथ बैठक हुई।

जिसमे नशा मुक्ति, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं, विवादमुक्त ग्राम, स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस, के कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था जनकपुर के अध्यक्ष उमाशंकर परिहार, सचिव प्रशांत कुशवाह, परामर्श दाता रामेंद्र सिंह, विभिन्न समिति सदस्यों में साजिद खान, गुलफाम खान, सौरभ यादव, गौरव राणा, रिशु राणा, मोहित शर्मा, राहुल यादव, दामोदर राणा, अमन खान, अरुण खटीक आदि युवा साथी उपस्थित रहे।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story