मध्य प्रदेश

खाटू श्याम धाम मंदिर फाग उत्सव का दूसरा दिन: इंदौर में निशान यात्रा शुरू

Admindelhi1
21 March 2024 6:27 AM GMT
खाटू श्याम धाम मंदिर फाग उत्सव का दूसरा दिन: इंदौर में निशान यात्रा शुरू
x

इंदौर: एयरपोर्ट रोड, अंबिकापुरी स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर पर फाग महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बड़ा गणपति से अंबिकापुरी मंदिर तक निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवरसर पर अंतरराष्ट्रीय खाटू श्याम अखाड़े के अध्यक्ष गोपालदास महाराज, महामंडलेश्वर राघवेन्द्र दास, महामंडलेश्वर ऋषि दास, महामंडलेश्वर नलिनी दास, महामंडलेश्वर कविता दास सहित कई संतों, विद्वानों ने निशानों का पूजन कर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में कई जगह श्याम भक्तों ने निशान यात्रा का स्वागत किया।

खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी के महंत नीलू बाबा ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। बड़ा गणपति चौराहा पर ढोल-ढमाकों के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने झूमते-गाते हुए हाथों में निशान लेकर मंदिर तक का सफर तय किया। इस दौरान खाटू श्याम धाम प्रमुख राजकिशोर शर्मा, महेश वर्मा, मनोज सालवी, धीरेंद्र जायसवाल, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे, जिन्होंने सभी संतों-विद्वानों का स्वागत किया।

Next Story