मध्य प्रदेश

पत्तों का पहना मुकुट: दुल्हन को साइकिल पर बैठाकर निकले पुलिस अधिकारी, कम खर्च में उत्सव मनाया

jantaserishta.com
5 Dec 2021 11:51 AM IST
पत्तों का पहना मुकुट: दुल्हन को साइकिल पर बैठाकर निकले पुलिस अधिकारी, कम खर्च में उत्सव मनाया
x

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक शादी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां पर एसडीओपी संतोष पटेल देसी स्टाइल में साइकिल पर अपनी दुल्हन को बैठाकर देवी-देवता के पूजन के लिए ले गए. एसडीओपी संतोष पटेल ने बेहद ही सादे तरीके से हिंदू रीति-रिवाजों और संस्कृति और संस्कारों के साथ शादी की है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं. बता दें, पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल हमेशा अपने नए विचारों के लिए सुर्खियों में रहते हैं.

एसडीओपी संतोष पटेल का कहना है कि वो पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. इसी के चलते कार से न जाकर साइकिल से गांव में दादा-दादी के चबूतरे पर पूजा करने गए थे. संतोष पटेल की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है. बड़े ओहदे पर होने के बावजूद भी वो आधुनिकता को छोड़ देसी अंदाज में परिणय बंधन में बंधे.
दादा-दादी के चबूतरे पर पूजा करने गए संतोष पटेल
पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल का जन्म पन्ना में हुआ था. उनका विवाह 29 नवंबर को चंदला की गहरावन गांव में रहने वाली रोशनी के साथ संपन्न हुआ. शादी की सभी रस्में बड़ी ही सादगी के साथ पूरी की गईं और दूल्हा दुल्हन को लाने ले जाने में भी कार नहीं, बल्कि पालकी का इस्तेमाल किया गया. इस अनूठी शादी में लोगों को हजारों साल पुरानी संस्कृति की झलक देखने को मिली.
पुरातन परंपरा के साथ सादगी भरे विवाह समारोह में जब दूल्हा दुल्हन को हाथे लगवाने की रस्म हुई तब भी एसडीओपी संतोष पटेल ने पर्यावरण पर्यावरण प्रदूषण का संदेश दिया और खुद ही बिना साइकिल से दुल्हन को लेकर पहुंचे. एसडीओपी संतोष पटेल ने सादगी पूर्ण तरीके से संपन्न हुए अपने विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक के जरिए सोशल मीडिया पर डाले हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं और लोग एसडीओपी साहब की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story