मध्य प्रदेश

गर्म पानी में गिरने से झुलसे युवक की हुई मौत

Soni
27 Feb 2022 3:26 PM IST
गर्म पानी में गिरने से झुलसे युवक की हुई मौत
x

रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में गर्म पानी में धकेलने से झुलसे युवक की इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाजना के सेमलिया गांव में 3 दिन पूर्व एक कार्यक्रम में बियाटूक निवासी कैलाश निनामा से विवाद होने पर सेमलिया निवासी दिनेश हारी, कैलाश हारी और कालू हारी ने उसे खोलते पानी के तपेले में डाल दिया। गर्म पानी में झुलसने से कैलाश निनामा को गंभीर हालत में रतलाम से इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कैलाश के परिजनों की शिकायत पर बांदा थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद अब कैलाश की मृत्यु होने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Next Story