मध्य प्रदेश

Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार को रात 2:30 बजे खुले महाकाल के कपाट

Bharti Sahu 2
22 July 2024 4:10 AM GMT
Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार को रात 2:30 बजे खुले महाकाल के कपाट
x
Sawan Somwar 2024: आज सावन का पहला सोमवार है, ये पूरा महीना भगवान शिव का प्रिया माना जाता है। पूजा-पाठ के लिए मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई हैं। बता दें कि रविवार रात को ही 2.30 बजे महाकाल मंदिर के पट खुल गए थे। इसके साथ सावन अथवा श्रावण मास की शुरुआत हो गई। शाम 4 बजे भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। बता दें कि इस मंदिर में जल्द दर्शन के लिए 250 रुपए का टिकट लगेगा और श्रद्धालुओं की एंट्री गेट नंबर-1 और गेट नंबर-4 से ही होगी। शनिवार, रविवार और सोमवार को आने वाले कांवड़ यात्री सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर भगवान का जलाभिषेक कर सकेंगे। साथ ही मंगलवार से शुक्रवार के बीच में जितने भी कावंड यात्री होंगे उन्हें स्पेशल सुविधा मिलेगी और मंदिर के गेट नंबर 4 से प्रवेश दिया जाएगा।
दर्शनार्थियों के लिए किए गए स्पेशल इंतजाम
भगवान महाकाल के जलाभिषेक का विशेष महत्व को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने कार्तिकेय और सभा मंडप में जल पात्र भी लगाए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थी जल पात्र के जरिए ही भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सकेंगे।
Next Story