मध्य प्रदेश

नए साल में शनि-गुरु के राशि बदलने से होगा व्यापक असर

Kajal Dubey
26 Dec 2022 11:44 AM IST
नए साल में शनि-गुरु के राशि बदलने से होगा व्यापक असर
x
इंदौर : नया साल 2023 अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग फल प्रदान करेगा। शनि और गुरु की स्थिति बदलने से मेष और मीन राशि वाले जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ फल प्रदान करेगा। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या मार्च-अप्रैल में सबसे ज्यादा होने की संभावना है। इसके चलते लाकडाउन जैसी पाबंदियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, अच्छी बात यह रहेगी कि बीमारी से पिछले वर्षों जैसी जान-माल की हानि की आशंका नहीं है।
Next Story