मध्य प्रदेश

Satna: तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों की छुट्टियां

Admindelhi1
21 April 2026 11:18 AM IST
Satna: तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों की छुट्टियां
x

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में कक्षा एक से कक्षा पांच तक का अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि हाल ही में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्य संपादित करें। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा।

Next Story