- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Satna: चर्च हॉस्टल में...
मध्य प्रदेश
Satna: चर्च हॉस्टल में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, गले पर फंदे के निशान
Tara Tandi
14 April 2025 7:50 PM IST

x
Satna सतना: सतना के बरा कला स्थित कान्वेंट स्कूल की छात्रा का शव संदिग्ध हालत में हॉस्टल में मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रतिमा भागवार (16) ने हॉस्टल के कमरे में शाम लगभग सवा 4 बजे फांसी लगाई है। प्रतिमा असम के गोलाघाट जिले के संतीपुर नंबर-2 की रहने वाली थी। पुलिस ने फोन पर छात्रा के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।
रविवार शाम करीब 5 बजे चर्च का महिला स्टाफ छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतिमा के गले में फंदे के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वो पिछले 6 महीने से हॉस्टल में रह रही थी।
घटना के समय कमरे में कोई और छात्रा मौजूद नहीं थी। इस बारे में मिशनरी कैम्पस से जुड़े फादर या अन्य कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। फादर नोवी जार्ज से भी पूछताछ में पुलिस को अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
मौत से पहले बहन से फोन पर हुई थी बात
पुलिस को मृतका के परिजन को घटना की सूचना देने के दौरान ही पता चला कि रविवार दोपहर को ही उसने फोन पर बहन से बात की थी। हालांकि तब उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पुलिस ने जांच के लिए प्रतिमा का फोन जब्त कर लिया है।
फादर ने खुद को पड़ोसी बताया, जांच की मांग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग छात्रा से ज्यादती का आरोप लगाया है। VHP के अबीर द्विवेदी ने कहा कि हम लोगों ने जब मामले की जानकारी ली तो फादर नोवी जॉर्ज ने पहले खुद को मृतका का पड़ोसी बताया और फिर बाद में चर्च का फादर बताने लगा। प्रशासन और पुलिस को गंभीरता से मामले की जांच करनी चाहिए।
पुलिस बोली- सभी एंगल पर जांच की जा रही
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया है। टीआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजन का इंतजार है। हॉस्टल इंचार्ज, चर्च प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये आत्महत्या है या कुछ और। इसलिए सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
TagsSatna चर्च हॉस्टलनाबालिग छात्रासंदिग्ध मौतगले पर फंदे निशानSatna Church Hostelminor girl studentsuspicious deathmarks of noose on neckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





