मध्य प्रदेश

Satna : 16 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप : जंगल में छोड़कर फरार ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

Tara Tandi
11 Jun 2024 8:26 AM GMT
Satna  : 16 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप : जंगल में छोड़कर फरार  ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
x
Satna सतना : सतना रेलवे स्टेशन परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना रविवार रात हुई। जैतवारा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रविवार रात वह सतना रेलवे स्टेशन पर थी। उसे एक ऑटो वाला अपने साथ ले गया था। ऑटो चालक के साथ उसका एक साथी भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार लड़की सीधी जिले की रहने वाली है। जो अपने किसी परिचित से मिलने मुंबई के कल्याण गई थी और 7 जून को लौटकर सतना आई थी। यहां रेलवे स्टेशन पर वह एक ऑटो वाले के संपर्क में आई। बताया जा रहा है कि ऑटो वाला उसे बहलाकर अपने साथ मैहर ले गया और उसके साथ गलत काम किया है। अगले दिन लड़की जब सतना रेलवे स्टेशन पर वापस आई तो उसे वहां दो और युवक मिले। जो उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इन युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रविवार रात को उसे जैतवारा क्षेत्र में छोड़ दिया। यहां से वह किसी तरह एक गांव पहुंची। जब ग्रामीणों अनजान लड़की को देखकर उससे बात की तो उसने अपने साथ हुई घटना को बताया, तब ये मामला जैतवारा थाने पहुंचा।
जैतवारा पुलिस ने मामला सतना जीआरपी को भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़की को मोटरसाइकिल पर ले गए दोनों युवक ऑटो वाले के परिचित ही है। पुलिस इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं लड़की को सोमवार रात को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। इधर, सतना जीआरपी प्रभारी के जानकारी मुताबिक जैतवारा थाना से डायरी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, सतना सिविल लाइन पुलिस ने कुछ संदिग्ध ऑटो वालों को पकड़ा और पूछताछ के लिए जीआरपी को सौंपा है।
Next Story