मध्य प्रदेश

सरपंच पति ने युवक का काट दिया दोनों हाथ, खून से लथपथ पहुंचा थाने, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
18 July 2021 3:07 PM IST
सरपंच पति ने युवक का काट दिया दोनों हाथ, खून से लथपथ पहुंचा थाने, जानिए पूरा मामला
x
सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां पुरानी रंजिश के चलते सरपंच पति ने एक युवक के दोनों हाथ काट दिए. इसके बाद खून से लथपथ हालत में युवक थाने पहुंचा और पुलिस को रो-रोकर पूरी आपबीती बताई. साथ ही आरोपियों के नाम बताए.

इसके बाद आनन फानन में युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया. वहीं, पुलिस ने सरपंच पति सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
दरअसल, ये होशंगाबाद के बाबई के चोराहेट गांव की घटना है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को युवक मूंग बेंच कर वापस गांव जा रहा था. रास्ते में उसे रोककर आरोपियों ने उसके दोनों हाथ काट दिए. टीआई अशोक बरबड़े का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते सरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के हाथ काट दिए. जिसके बाद पीड़ित घायल हालत में पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को शिकात दी. घायल को रात में ही होशंगाबाद के निजी अस्पताल में लाया गया. गंभीर हालत देखते हुए पीड़ित को नागपुर रेफर किया गया.
आरोपियों को तलाश के लिए दो पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपी गांव से फरार हो गए हैं. इस मामले में सरपंच पति सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. घायल सोमेश के परिजनों को पुलिस ने सोमेश के दोनों कटे हुए हाथ दिए थे जिन्हें जोड़ने के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उसके हाथ नहीं जुड़ सके. सोमेश को तत्काल नागपुर रेफर किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story