- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बिहार में नीतीश कुमार...
मध्य प्रदेश
बिहार में नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे सम्राट चौधरी: नितिन नवीन
SHIDDHANT
14 April 2026 8:21 PM IST

x
Patna पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत खास है, और जिस तरह नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास को कई आयाम दिए हैं, अब उन उपलब्धियों को एक नए स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार, प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ते हुए ‘विकसित बिहार 2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और पूरी भारतीय जनता पार्टी इकाई, साथ ही पूरी एनडीए टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहूंगा। मुझे बिहार की समृद्धि का रास्ता खोलने का अवसर दिया गया है।
सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ऐतिहासिक बैठक में, पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से मुझ पर व्यक्त किए गए इस विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के इस पथ पर आगे बढ़ता रहूंगा।
दूसरी ओर सम्राट चौधरी के गांव और तारापुर विधानसभा में लोगों ने जश्न मनाया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। साथ ही एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई गई।
Tagsसम्राट चौधरीनितिन नवीननीतीश कुमारबिहार राजनीतिबीजेपीएनडीएनरेंद्र मोदीमुख्यमंत्रीविकसित बिहार 2047विधायक दल नेतापटना न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





