मध्य प्रदेश

बैरागढ़ में संत सिद्धभाऊ ने किया अखंड रामधुन का शुभारंभ

Kajal Dubey
20 Dec 2022 6:20 AM GMT
बैरागढ़ में संत सिद्धभाऊ ने किया अखंड रामधुन का शुभारंभ
x
भोपाल: मानव सेवा के प्रतीक संत हिरदारामजी के श्रीमुख से 57 साल पहले शुरू हुई हरे राम हरे कृष्ण की अखंड धुनी इस साल भी जारी है। संत हिरदारामजी के उत्तराधिकारी संत सिद्धभाऊ ने मंगलवार सुबह साधु वासवानी मैदान पर गुरूग्रंथ साहब के पाठ साहब के साथ अखंड रामधुन का शुभारंभ कराया।
गुरू संगत के सेवादार अनिल चोटरानी ने बताया कि परंपरा के अनुसार सोमवार को संतजी की कुटिया से भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण की प्रतिमा रामधुन स्थल तक लाई गई। गायत्री कालोनी स्थित भाई वलरदास के दरबार से गुरू ग्रंथ साहब की सवारी निकाली गई। गुरू ग्रंथ साहब भी समारोह स्थल तक लाया गया। अखंड रामधुन का यह 58वां वर्ष है।
Next Story