मध्य प्रदेश

Sagar: सागर में स्कूल सामग्री मेला, उचित मूल्य पर उपलब्धता

Admindelhi1
23 March 2026 9:45 AM IST
Sagar: सागर में स्कूल सामग्री मेला, उचित मूल्य पर उपलब्धता
x

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले कलेक्टर संदीप जीआर की विशेष पहल पर सांदीपनि शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के पुराने भवन में आज सोमवार से 'पुस्तक एवं गणवेश मेला शुरू होने जा रहा है। यह मेला 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि इस पुस्तक मेले में अभिभावक और छात्र अपनी सुविधानुसार प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक यहाँ से शैक्षणिक सामग्री क्रय कर सकते हैं। मेले का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को एक ही छत के नीचे वाजिब दामों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर संदीप जीआर ने शहर के सभी प्रमुख स्टेशनरी, पुस्तक और यूनिफॉर्म विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस मेले में अपने स्टॉल लगाएं और इसे सफल बनाने में योगदान दें। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों को प्रोत्साहित किया है कि वे इस मेले का लाभ उठाएं ताकि वे ब्रांडेड और आवश्यक सामग्री को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के प्राप्त कर सकें।

Next Story