- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: नाबालिग को घर...
मध्य प्रदेश
Sagar: नाबालिग को घर से भगाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
5 April 2025 6:02 PM IST

x
Sagar सागर : मोतीनगर थाना क्षेत्र से नाबालिग को घर से भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले करीब आठ महीने से नाबालिग के साथ रह रहा था और इसी दौरान उसने ल़डकी की फोटो खींचकर उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की, पुलिस पिछले 8 महीने से लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया.
आपको बता दें मोतीनगर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग 17 जुलाई 2024 को घर में बगैर बताए कहीं चली गई. नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली तो उन्होंने दूसरे मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। नाबालिग की तलाश शुरू की लेकिन तलाश के दौरान पुलिस को नाबालिक लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की नाबालिग पीथमपुर में है तो पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई.
जहां पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश दी और नाबालिग को दस्तयाब कर लिया. युवक को हिरासत में लिया. दोनों को सागर लाया गया. थाने में नाबालिग के बयान लिए गए, जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी कौशल उर्फ कोमल दुबे (26) निवासी ग्राम वीरपुरा खुर्द से उसकी सोशल मीडिया के जरिए बातचीत होने लगी.
17 जुलाई 2024 को आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था. वह भोपाल और पीथमपुर ले गया. अपने साथ रखकर मर्जी के बगैर गलत काम किया. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशल उर्फ कोमल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं दर्ज की है.
TagsSagar नाबालिगघर भगाकर दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारSagar minor raped after being kidnapped from homeaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





