मध्य प्रदेश

Sagar: गो गैस पंप पर अस्थाई रूप से बिक्री पर रोक

Admindelhi1
28 March 2026 1:56 PM IST
Sagar: गो गैस पंप पर अस्थाई रूप से बिक्री पर रोक
x

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित 'गो गैस' एलपीजी पंप पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिक कीमत वसूलने के आरोप में पंप से गैस वितरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

एसडीएम अमन मिश्रा के नेतृत्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे और तहसीलदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि पंप संचालक ने दोपहर के समय एलपीजी की कीमतों में अचानक लगभग 15 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी थी। जब प्रशासनिक टीम ने इस मूल्य वृद्धि के संबंध में आधिकारिक आदेश या कंपनी के दस्तावेज मांगे, तो संचालक कोई भी पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका। संचालक का कहना था कि दस्तावेज कंपनी से मिलने पर ही उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही पंचनामा तैयार किया और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए पंप से गैस की बिक्री को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। एसडीएम अमन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जब तक वैध दस्तावेज और मूल्य वृद्धि के ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक वितरण शुरू नहीं किया जा सकेगा।

Next Story