- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar : पिता-पुत्र ने...
मध्य प्रदेश
Sagar : पिता-पुत्र ने सब इंस्पेक्टर पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tara Tandi
11 Jun 2024 3:01 PM IST

x
Sagar सागर : मालथौन थाना के नोकिया चौकी तहत गंभीरिया गांव में पुलिस सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला हुआ हैं। रविवार रात गांव के जितेंद्र लोधी और हनमत लोधी पर फरियादी पुष्पेंद्र ने मारपीट और गाली गलौच की शिकायत की थी। इसके बाद इन आरोपियों के खिलाफ मालथौन थाना में घर में घुसकर मारपीट करना, अपशब्द कहना, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था।
नोनिया चौकी प्रभारी आरके जोरम जब मामले की विवेचना को सोमवार सुबह गांव में पहुंचे, तभी नक्शा बनाते समय घात लगाए बैठे दोनों आरोपी पिता व पुत्र ने चौकी प्रभारी पर पत्थर से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में सब इंस्पेक्टर के सिर पर गंभीर चोट आई है। जब घटना की जानकारी चौकी पुलिस को हुई तो पुलिस घायल सब इंस्पेक्टर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन पहुंची, जहां घायल सब इंस्पेक्टर का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए भेजा गया हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
पारिवारिक विवाद था घटना का कारण
पारिवारिक विवाद इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात 9 बजे आरोपियों द्वारा रिश्ते में अपने भाई और भतीजे से मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के तीन घंटे के बाद ही आरोपी पिता पुत्र में सब इंस्पेक्टर पर हमला कर घायल कर दिया है।
TagsSagar : पिता-पुत्र सब इंस्पेक्टरजानलेवा हमलापुलिस किया मामला दर्जSagar: Father-son sub-inspectordeadly attackpolice registered a caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





