- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar : गाय के बछड़े...
मध्य प्रदेश
Sagar : गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी से पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
6 July 2024 2:35 PM GMT
![Sagar : गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी से पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Sagar : गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी से पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/06/3848941-14.webp)
x
Sagar सागर : मिली जानकारी अनुसार खिमलसा निवासी आरोपी डल्लू उर्फ मोहर सिंह के खेत में गाय का बछड़ा घुस गया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाय की बछड़े की कुल्हाड़ी से मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी और खेत से कुछ दूर फेंक दिया। वहीं बछड़े को मारते हुए पास में ही मौजूद एक युवक ने घटना मोबाइल में कैद कर ली। जिसमें बछड़े को बेरहमी कुल्हाड़ी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
सूचना मिलते ही मौके पर खिमलासा थाना प्रभारी संदीप तोमर एएसआई आसिफ अली, आरक्षक गौरव मीना अन्य पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की खबर लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने मृतक बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
TagsSagar गायबछड़े की कुल्हाड़ीपीट पीटकर हत्याआरोपी गिरफ्तारSagar Cow and calf beaten to death with an axeaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story