मध्य प्रदेश

Sagar : 11वीं का छात्र ने घर में फांसी लगा कर की आत्महत्या

Tara Tandi
22 Jun 2024 12:53 PM IST
Sagar  : 11वीं का छात्र ने घर में फांसी लगा कर की आत्महत्या
x
Sagar सागर : जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया थानसिंह में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं।
नरेंद्र बड़ा लड़का है और वह सिलोधा गांव के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरे में सो रहे थे, इस दौरान बड़े लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Next Story